फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मोनिका चौधरी ने किया जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिकार

मोनिका चौधरी ने किया जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिकार

Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मोनिका चौधरी ने किया जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिकार
मोनिका चौधरी ने किया जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन

बिजनौर। वार्ड-33 से जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार अपने पति चौ. वीर सिंह एवं अन्य शिवसैनिकों के साथ कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। मोनिका ने जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत राज अधिकारी पर मनमाने ढंग से सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को जिला पंचायत के वार्ड-33 से सदस्य मोनिका चौधरी अपने पति शिव सेना के मुरादाबाद मंडल प्रमुख चौधरी वीर सिंह, जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता समेत अन्य शिवसैनिकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और धरना देकर बैठ गई। मोनिका ने जिला पंचायत की बुलाई गई बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत राज अधिकारी पर मनमाने ढंग से सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मोनिका ने बताया कि विकास कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। ज्ञापन में सत्र 2017-18 बजट के अनुसार लगभग 30 करोड़ रुपये जिला पंचायत अधिकारी व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत किया गया था, जो सिर्फ कागजों ही दिखाया धरातल पर कुछ नहीं हुआ। आरोप है कि सरकारी बजट से लाखों रुपये स्वीकृत किया गया, जो रंगाई-पुताई के नाम पर खर्च कर दिया गया। सरकारी बजट से लाखों रुपये स्वीकृत कर कैंप कार्यालय में फर्नीचर आदि पर दिखाकर खर्च किया गया। नजीबाबाद स्थित निजी कॉलोनी में जिला पंचायत से सरकारी रुपया स्वीकृत कराकर सड़क बनाई गई, जो अवैध है। जिला पंचायत के ठेकों में भी ठेकेदारों से मोटी रकम लेकर उनके पक्ष में ठेका आवंटित कर दिया गया। 21 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत अधिकारी ने अपनी मनमानी कर बजट पास करने के इरादे से बैठक बुलाई। मोनिका के मुताबिक अभी पिछले साल के बजट की पूर्ण धनराशि का 10 प्रतिशत भी खर्च नहीं हुआ है।
विज्ञापन

धरने पर बैठने वालों में जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता, प्रदीप चौहान, दिनेश सैनी, ओमप्रकाश रवि, विशाल डवानिया, संदीप उर्फ बिल्ला, खिलेंद्र भारद्वाज, लाखन सिंह, कामेंद्र सिंह, पुखराज सिंह, लाल सिंह, मनीष चौधरी, शूरवीर सिंह, अंतरिक्ष कौशिक, पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed