{"_id":"5b7c601d42c79246361b0eaa","slug":"151534877725-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआर मोरारका स्कूल की बस के इंजन से निकला धुंआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआर मोरारका स्कूल की बस के इंजन से निकला धुंआ
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस के इंजन से धुआं निकलने से हड़कंप
नजीबाबाद। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर के अवकाश के बाद बच्चों को लेकर सीकेआई चौराहा क्षेत्र जा रही बस जैसे ही सुभाषनगर क्षेत्र में रुकी तभी अचानक बस के इंजन से धुआं निकला। चालक द्वारा रेस देने पर धुआं तीव्र हो गया। बस के चालक अमरजीत और बच्चों के साथ चल रहे शिक्षक अश्वनी अग्रवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी बच्चों को बस से नीचे उतार लिया। धुएं के कारण कुछ बच्चों ने अपने मुंह पर रुमाल ढंक लिया। शिक्षक अश्वनी अग्रवाल ने बताया कि मामूली सा धुआं निकलने पर सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को उतारकर दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। बाद में बस की मरम्मत कराई गई।