फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चीनी मिल में बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू

चीनी मिल में बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू

Sun, 05 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू होने से कर्मचारी परेशान हैं। मात्र दो मशीनों से उपस्थिति लगाने में चीनी मिल का कार्य और कर्मचारियों का समय प्रभावित हो रहा है। एमडी के चार बार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में चीनी मिल संघ के एमडी ने चीनी मिल कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना एक अगस्त 2018 से अनिवार्य कर दिया है। अभियांत्रिकी, गोदाम, रसायन विभाग आदि के कर्मचारियों को चीनी मिल ने प्रात: आठ बजे, दिन में बारह बजे, एक बजे और शाम पांच बजे उपस्थिति देने को कहा है। गन्ना विभाग, गेस्टहाऊस, डिस्पेंसरी, लिपिक, माली आदि को प्रात: नौ बजे, दिन में एक बजे, दो बजे और शाम पांच बजे उपस्थिति दर्ज करनी है।
विज्ञापन

चीनी मिल अधिकारियों को प्रात: आठ बजे और पांच बजे बायोमैट्रिक उपस्थिति देनी है। चीनी मिल के समय कार्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए मात्र दो मशीने लगाई गईं हैं। मात्र दो मशीनों के माध्यम से समय से उपस्थिति दर्ज कराना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। समय कार्यालय के इंचार्ज को दोपहर में मात्र आधा घंटा भी आराम नहीं मिल पा रहा। चीनी मिल कर्मचारियों ने चार बार उपस्थिति अनिवार्यता से चीनी मिल का कामकाज प्रभावित होने का तर्क देते हुए प्रात: और शाम उपस्थिति लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed