{"_id":"5b3e6d0f4f1c1bc4248b4abf","slug":"151530817807-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा योजना
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा योजना में 14 को आवास आवंटित
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत में सरकार की आसरा योजना के तहत 14 लाभार्थियों को आवास आवंटित किए गए। आवास मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी का इजहार किया।
सहसपुर नगर पंचायत में आयोजित एक सादे समारोह में लाभार्थियों का चयन ड्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर 36 में से 14 लाभार्थियों को चेयरपर्सन हुमां खान द्वारा आवास की चाबी प्रदान की गई। समारोह में चेयरपर्सन हुमां खान ने कहा कि हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसका अपना घर हो। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी की सरकार की आसरा योजना का तहत वंचित लोगो को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 36 लाभार्थियों में से 14 का चयन ड्रा प्रकिया से किया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता कुँवर सादुल्लाह खान ने कहा कि प्रदेश की सरकार सब का साथ सब का विकास नीति के तहत ये बेमिसाल काम कर रही है। इस का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। ड्रा द्वारा शाइस्ता बानो, सबीहा, नाज, सय्यदा, मोहम्मद असद, रूही परवीन, रोशन, शमीमा आदि के नाम निकले गए। चेयरपर्सन हुमां खान, उनके पति सादुल्लाह खान, ईओ सुरेंद्र सिंह ने लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। लाभार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज अपने मकान का उनका सपना साकार हुआ। मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद अकरम, हसीब अहमद, अजीमुउद्दीन, बाला देवी, शमीमा, लिपिक सलमान अली, अशोक कुमार, अनिरुद्ध पांडेय, नाजिर, सद्दन खान, फुरकान उर्फ गोरा आदि उपस्थित रहे।