फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ना सर्वेक्षण में आ रहा व्यवधान

गन्ना सर्वेक्षण में आ रहा व्यवधान

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
गन्ना सर्वेक्षण में आ रहा व्यवधान
गन्ना सर्वेक्षण में आ रहा व्यवधान
विज्ञापन

हल्दौर। गन्ना सर्वेक्षण की राह में मैन्युअल सिस्टम ने व्यवधान पैदा कर दिया है। सर्वेक्षण कार्य की तिथि नजदीक है और महज 60 प्रतिशत सर्वेक्षण हुआ है। जीपीएस सिस्टम के न होने से टीम चीनी मिलों के क्षेत्र में किसान व सर्वेक्षण टीम को परेशान है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के अंतर्गत बिलाई, स्योहारा, धामपुर, चांदपुर समेत कुल चार चीनी मिल शामिल हैं। गत पांच मई से क्षेत्र में गन्ने का सर्वेक्षण कार्य शुरू किया गया। गन्ना सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने की अंतिम तिथि 30 जून है। महज 60 प्रतिशत गन्ना सर्वेक्षण कार्य पूरा हो सका है। बिलाई शुगर मिल अपने क्षेत्र का सर्वेक्षण जीपीएस सिस्टम से करा रही है। जबकि अन्य शेष उक्त चीनी मिलों के क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य मैन्युअल सिस्टम से किया जा रहा है। सर्वेक्षण टीम को मैन्युअल सिस्टम से कार्य करने में देरी लग रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों मदनपाल सिंह, बलवंत सिंह, मंगू सिंह, मुकरंदपूर निवासी खिलेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, परवीन सिंह, शिवकुमार, महेंद्र, सुरेंद्र सिंह, ऋषिराम, रवेंद्र सिंह आदि का कहना है कि उन्हें सर्वेक्षण टीम को जरूरी दस्तावेज हस्त लिखित प्रपत्रों के माध्यम से देने पड़ रहे हैं। इससे सर्वेक्षण टीम व किसान परेशान हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश, गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षक प्रेम सिंह ने बिलाई शुगर मिल को छोड़कर अन्य उक्त तीनों मिलों में गन्ना सर्वेक्षण कार्य में देरी होने के कारण मैन्युअल सिस्टम से होने की पुष्टि की है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed