{"_id":"5b22be804f1c1baa6e8b7ce7","slug":"151529003648-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य में वकीलों का सहयोग जरूरी : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य में वकीलों का सहयोग जरूरी : जिला जज
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक कार्य में वकीलों का सहयोग जरूरी : जिला जज
बिजनौर । जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में नवागंतुक जिला जज रमेश तिवारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला जज ने वकीलों से हड़ताल पर अंकुश लगाने का आह्वान किया।
जिला जज ने कहा कि न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए वकीलों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने वकीलों से कहा कि वह अपने मुकदमों में पूरी तैयारी के साथ आएं जिससे कि वादों का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो। जिला जज ने कहा कि न्यायपालिका कानून के तहत अपना कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चेहरा देखकर कार्य नहीं होगा बल्कि अधिवक्ता चाहे जूनियर हो या सीनियर, सबके साथ समान व्यवहार किया जाएगा। जिला जज ने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या आएंगी उसका नियमानुसार निस्तारण करने का यथासंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला जज का माल्यार्पण स्वागत किया गया। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान ने जिला जज को वकीलों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अजीत पवार ने किया। कार्यक्रम को एडीजे राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह गहलौत, गालिब हुसैन, राधेश्याम चिकारा, इंतजार अहमद, डीजीसी अजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एसके बबली, सत्यप्रकाश चौहान, यशपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।