फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अब एलएलएम भी कराएगा कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ

अब एलएलएम भी कराएगा कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ

Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अब एलएलएम भी कराएगा कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ
बिजनौर। एलएलएम करने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। ज्यूडिशियरी में अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं को अब जनपद से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ को एलएलएम पाठ्यक्रम को संचालित करने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

एलएलएम करने के लिए छात्र-छात्राओं को जिले से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। युवाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ ने बीड़ा उठाया है। महाविद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में ही ये कोर्स अब तक संचालित होता था। यूनिवर्सिटी परिसर क्षेत्र में एलएलएम में प्रवेश के लिए 35 सीटें ही निर्धारित हैं। जबकि महाविद्यालय स्तर पर इसके लिए 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। तीस सीटों की विश्वविद्यालय से अनुमति मिल गई है। प्रतिवर्ष विधि स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कैंपस से दूर होने के कारण कई युवा एलएलबी करने के बाद चाहते हुए भी एलएलएम नहीं कर पाते थे। कृष्णा कॉलेज ऑफ लॉ बिजनौर को एलएलएम पाठ्यक्रम की संबद्धता प्राप्त होने से बिजनौर ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रबंधक के मुताबिक महाविद्यालय को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली से भी मान्यता प्राप्त है। साथ ही कॉलेज राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बंगलुरू द्वारा मूल्यांकित है। प्रबंधक ने बताया कि कॉलेज में स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत वर्ष 2002 में एलएलबी की कक्षाएं शुरू की गई थीं। एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे। महाविद्यालय प्रबंधन का यह प्रयास रहेगा कि अन्य विषयों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को महाविद्यालय में प्रारंभ किया जाए। जिससे युवा विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा हासिल कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed