{"_id":"5b05b7884f1c1b641b8b48e7","slug":"151527101320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक वृक्ष धन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक वृक्ष धन योजना
Updated Thu, 24 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अब खेतों में हरियाली बढ़ाने के लिए मेढ़ों पर पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। हर किसान को कम से कम एक पेड़ मेढ़ की पर जरूर लगवाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना शुरू की गई है। योजना में 84 गांवों का चयन किया गया है।
जिले में पौधरोपण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। गंगा हरीतिमा योजना में भी जिले में 60 हजार से अधिक पौधे किसानों के खेतों में लगाए जाएंगे। ये पौधे औषधीय गुण वाले होंगे। इसके अलावा खेतों में पौधरोपण में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना शुरू की गई है। इस योजना में किसानों के खेतों में मेढ़ पर पौधरोपण किया जाएगा। एक किसान के खेत पर कम से कम एक पेड़ लगाया जाएगा। इन पौधों को किसान को ही गोद दिया जाएगा। किसान को पौधे लगाने के लिए कुछ अनुदान भी दिया जाएगा। पहले साल में इस योजना में जिले के 84 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में 11950 पौधे किसानों के खेतों की मेढ़ पर लगाए जाएंगे। खेतों की मेढ़ पर मुख्य रूप से यूकेलिप्टस, सागौन, शीशम आदि के पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक कृषक वृक्ष धन योजना में किसानों के खेतों में जल्दी ही पौधरोपण शुरू किया जाएगा। किसानों के खेतों पर पौधरोपण होने से हरियाली और बढ़ेगी।