फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   करेंसी चेस्ट के लिए मांगे रुपये

करेंसी चेस्ट के लिए मांगे रुपये

Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
करेंसी चेस्ट के लिए मांगे रुपये
बिजनौर। जिले की बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत बनी हुई है। आरबीआई जिले की पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। बैंक भी इसे लेकर सक्रिय हो गए हैं। पीएनबी और एसबीआई ने कैश के लिए आरबीआई से डिमांड की है। पीएनबी ने एक हफ्ते के लिए करीब 150 करोड़ रुपये मांगे हैं। आज बैंकर्स की लखनऊ में आरबीआई के साथ होने वाली बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता दो हजार रुपये के नोट बहुत कम मात्रा में बैंक में जमा करने आ रहे हैं। हालांकि जिले की 325 बैंक शाखाओं में से अभी तक कहीं भी कैश खत्म होने की नौबत नहीं आई है, लेकिन नगदी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम में रुपये अभी रखे जा रहे हैं। जिले में किसी किसी बैंक शाखा के एटीएम में कुछ देर के लिए ही कैश खत्म होता है। उपभोक्ताओं द्वारा कम मात्रा में रुपये बैंकों में जमा करने के कारण करेंसी चेस्ट खाली होने लगी है।
विज्ञापन

जिले में एसबीआई की पांच और पीएनबी की एक करेंसी चेस्ट है। इन सभी में भी बहुत कम रुपया बचा है। कैश की किल्लत को देखते हुए बैंक अधिकारियों ने आरबीआई लखनऊ को कैश की डिमांड भेजी है। पीएनबी ने आरबीआई से 150 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। पीएनबी चेस्ट द्वारा कोऑपरेटिव बैंक, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और एसबीआई द्वारा बाकी बैंकों को रुपया दिया जाता है। आरबीआई द्वारा भी जिले की करेंसी चेस्ट पर सीधे नजर रखी जा रही है। दो तीन दिन में ही इन करेंसी चेस्ट को नगदी मिलने का अनुमान है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार कैश की डिमांड भेजी गई है। कैश मिलते ही बैंक शाखाओं में आवंटित कर दिया जाएगा। फिलहाल किसी शाखा में कैश की किल्लत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed