फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   131 गांवों की बदलेगी सूरत ग्राम स्वरोज योजना से

131 गांवों की बदलेगी सूरत ग्राम स्वरोज योजना से

Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
131 गांवों की बदलेगी सूरत ग्राम स्वरोज योजना से
बिजनौर। बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती से जिले के 131 पिछड़े गांवों की सूरत बदलने का अभियान शुरू होगा। ग्राम स्वराज योजना में जिले के 120 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के अलावा जिला प्रशासन ने खुद 11 गांव गोद लिए हैं। इन गांवों में शत प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। जनधन योजना में खाते खुलवाकर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा देश में कराए गए एक सर्वे के अनुसार देश में करीब 21 हजार गांव अति पिछड़े हैं। इन गांवों के लोग आज भी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लेने से वंचित हैं। बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल से इन गांवों के कायाकल्प का आगाज किया जाएगा। जिले के भी 120 गांव इस योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं। इन गांवों के अलावा 11 गांव खुद जिला प्रशासन ने गोद लिए हैं। 131 गांवों के अलावा जिले की 12 नगर पालिका व छह नगर पंचायतों से भी एक-एक वार्ड चयनित किया गया है।
विज्ञापन


ये होंगे काम
योजना में चयनित सभी 131 गांवों को चूल्हे के धुएं से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सभी एससी/एसटी वर्ग के परिवारों, अंत्योदय कार्ड धारकों, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बिना सिक्योरिटी जमा किए उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके अलावा सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन भी होंगे। सभी परिवारों को बैंक से जोड़ने के लिए जनधन योजना के खाते खुलवाए जाएंगे। सभी परिवारों को प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा जाएगा। खेती के बारे में अनेक जानकारी देने के लिए शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गांव हुए चयनित
नजीबाबाद तहसील में कामगरपुर, रफीपुर मोहन, हरचंदपुर, जीतपुर खास, शेरपुर अमी, सदुल्लानगर, पुंडरी खुर्द, फजलपुर, इब्राहिमपुर बाबन, आजमपुर मोहम्मद अली, अबुल फजलपुर, पुरनपुर नरोत्तम, शाजहांपुर, गुलालवाली, प्रेमपुर, अमानुल्लापुर, मौजमपुर सादात, महावतपुर बिल्लौच, जहानाबाद, रानीकोटा, पाड़ली, इस्लामपुर सादात, गोविंदपुर, रसूलपुर शाहबुद्दीन, बुढ़नपुर नैनसिंह, वैशपुर कुड़िया, छितावर, चतरभोजपुर कुशल, औरंगपुर नंदलाल, कुम्हैड़ा, केलनपुर बुजूर्ग, भरैका, शाहलीपुर अब्दुल सत्तार, गुनियापुर, नेकपुर, बेगमपुर शादी

बिजनौर तहसील में गोपालपुर, शादीपुर, बहादरपुर जट, करीमपुर बमनौली, महेश्वरी, अहमदपुर मोहिउद्दीन, मुजफ्फरपुर केशा, फिरोजपुर नरोत्तम, औरंगपुर तारा, मुकीमपुर बालू, फरीदपुर दुर्गा, मोमिनपुर दरगो, शादमपुर खेमा, भरैरा, नांगलजट, इनामपुरा, मुकरंदपुर, फरीदपुर सधीरन।

नगीना तहसील में मुकंदपुर रामजी, कुंजैटा, नारायणपुर रामजी, मलकपुर अब्दुल्ला, अलीपुरमान, तकीपुर नरोत्तम, अलियालीपुर, किरतपुर, धर्मसानंगली, खुर्रमपुर डाल्लू, बुरावालाविला अहतमाली, हसनअलीपुर भोगन, जहांगीरपुर खास, शरीफुल मलकपुर, इस्लामाबाद, रायपुर गढ़ी, साहूवाला गुसाईंवाला, खुशहालपुर दीवान सिंह।

धामपुर तहसील में नगरपुर खड़क सेन, उमरपुर नाथन, अलियारपुर, शिवपुरी, दहलवाला, सुनपता, सलीमपुर, मुकर्रबपुर, चक गोर्धन, जरीफपुर चातर, किसानपुर भोगन, हुसैनपुर उर्फ समसपुर, पहापुर, अखैड़ा, तुरबनगर, लतिफुल्लापुर, घुराड़ाबिला अहतमाली, नाथोडाईबिला अहतमाली, मोहम्मदपुर सुल्तान, कोडुपुरा, नांगल भज्जा, इब्राहिमपुर नारायण, हसनपुर पालकी, बमनौली, कासमाबाद, रूपपुर, शाहपुर हर्रा, राम खेड़ा, हुसैनपुर काला, जयरामपुर।


चांदपुर तहसील में रामयपुर खादर, ढींवरा पुरा, बेरखेड़ा, नलपुरा, नंदपुरा, मीरापुर, हुसैनपुर खास, बसंतपुर, बमनौला, छजपुरा।

ये गांव प्रशासन ने गोद लिए
प्रशासन ने उक्त अभियान के अंतर्गत गांव सबलगढ़, नांगलजट, तैमूरपुर, टांडा माईदास, मौजमपुर जैतरा, हिदायतपुर, सलीमपुर, मकसूदपुर, बसंतपुर, फीना को गोद लिया है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार जिले ग्राम स्वराज योजना में सभी पात्रों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य सभी सभी पात्रों को शासन की योजनाओं से जोड़ना व सामाजिक समरसता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed