फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निरीक्षण में दीनी मदरसे की आड़ में अंग्रेजी स्कूल चलता मिला

निरीक्षण में दीनी मदरसे की आड़ में अंग्रेजी स्कूल चलता मिला

Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में दीनी मदरसे की आड़ में अंग्रेजी स्कूल चलता मिला
किरतपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने मोहल्ला अंसारियान में छापा मारा। यहां दीनी मदरसा की आड़ में बिना मान्यता के इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल चलता मिला। उन्होंने स्कूल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

आरपीएस जूनियर हाईस्कूल इंग्लिश मीडियम के नाम का बोर्ड लगाकर एक घर के अंदर केवल दो छोटे कमरों में मदरसा चलाए जाने की सूचना पर एबीएसए अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। इसकी सूचना पर स्कूल संचालकों ने घर के बाहर लगे स्कूल के बोर्ड और अंदर लिखे स्कूल के नाम पर स्याही पोत दी। एबीएसए ने मकान के अंदर जाकर दो कमरों में छोटे बच्चों को दीनी किताबें पढ़ते देखा। उनके बैग देखने पर अंग्रेजी की पुस्तकें भी रखी थीं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार के पूछने पर स्कूल संचालकों ने उन्हें मदरसा स्कूल का निर्माणाधीन भवन नहीं दिखाया। स्कूल खर्च के नाम पर प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र से 2100 रुपये और कोर्स की कीमत वसूलने के लिए अभिभावकों को दी गई पर्चियां जब एबीएसए ने उन्हें दिखाईं तो संचालक घबरा गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि उन्होंने स्कूल को एक नोटिस देकर आठ बिंदुओं पर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed