{"_id":"5aa807c94f1c1ba4758b5365","slug":"151520961481-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद ।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंडलीय यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों नेेेे डिपो परिसर में धरना दिया।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद मुरादाबाद द्वारा रोडवेज कर्मचारी हित में शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अन्य शाखाओं के साथ नजीबाबाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने भी कामकाज ठप रखकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरएम तथा एआरएम पर कर्मचारियों के हितों को अनदेखा करने का आरोप लगाया।
प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता तथा राकेश कुमार शर्मा के संचालन में हुई धरना सभा में कर्मचारी नेताओं ने मुरादाबाद शाखा के क्षेत्रीय प्रबंधक की हठधर्मिता पर रोष व्यक्त किया। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मुरादाबाद के रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी नहीं होती और उनका विरोध आंदोलन जारी रहता है। तब तक स्थानीय शाखा के रोडवेज कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे।
धरना प्रदर्शन में मो.साजिद, मो.सरवर, लोकेंद्र पाल, मो.सलीम, रितैभ विश्नोई, नरेश राजपूत सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।