{"_id":"5a68d5344f1c1b87268b64ba","slug":"151516819764-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद के नागरिकों ने भूमि मुआवजे की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद के नागरिकों ने भूमि मुआवजे की उठाई मांग
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद । नगर पंचायत जलालाबाद के नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर और एसएलओ को ज्ञापन सौंपकर फोरलेन हाईवे में अधिग्रहीत भूमि का तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की।
नगर पंचायत जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन खलील अहमद, शेख खुर्शीद अहमद, तनवीर अहमद, डॉ. आजाद, इबादुर्रहमान, मो. शमीम, मो. जुल्फकार, डॉ. एस प्रसाद, इंद्रेेेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा तय नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। लोगों की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जलालाबाद क्षेत्र के भूमि आवासीय होने की स्थिति में आम जमीन का बाजार भाव 4000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होने की स्थिति को देेेखते हुए भूस्वामियों को 5000 रुपये की दर से भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। इससे पूर्व क्षेत्रीय नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल एसएलओ बिजनौर से मिला। नागरिकों ने फोरलेन में ली गई जमीन का अन्य क्षेत्र के भूस्वामियों को मुआवजा देने के बावजूद जलालाबाद क्षेत्र के भू स्वामियों को मुआवजा न दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।