{"_id":"5a66365c4f1c1b8f268b5d6f","slug":"151516648028-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कॉलोनी काटने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कॉलोनी काटने का आरोप लगाया
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लेआउट स्वीकृत कराए काटी जा रही कॉलोनी
बिजनौर। मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी शक्ति सिंह ने ईदगाह रोड पर उमर कॉलोनी में निर्माण कार्य की रोक लगने के बाद भी निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि उक्त भूमि अभी तक कृषि भूमि में दर्ज है। उन्होंने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि उमर कॉलोनी में निर्माण कार्य कई साल से चल रहा है। इस कॉलोनी को जिला प्रशासन ने अवैध घोषित कर रखा है। इसके काटने वालों के खिलाफ नोटिस भी जारी हो चुके हैं। शासन ने इस कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी कॉलोनी का गेट बना दिया गया है। बताया कि इस कॉलोनी की जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। अगर इस कॉलोनी का लेआउट स्वीकृत होता तो इस पर प्रशासन को करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व मिलता। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से बिना लेआउट स्वीकृत कराए ही कॉलोनी काटी जा रही है। प्लाट बेचने में उपभोक्ताओं को भी गुमराह किया जा रहा है। हाल ही में हुई जांच में कॉलोनी में भवन निर्माण का खुलासा हुआ है। शक्ति सिंह ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। जेई विनियमित क्षेत्र बुद्धसेन का कहना है कि मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।