{"_id":"5a5fa48a4f1c1b93268b4f3d","slug":"151516217482-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखा प्रबंधक और किसान नेता के बीच बढ़ा विवाद
जलीलपुर। पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला सचिव के बीच हुआ विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। किसान नेताओं ने सोमवार को बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।
शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की शाखा जलीलपुर के प्रबंधक व किसान नेता के बीच पास बुक में एंट्री कराने को लेकर जमकर नोकझोंक हुई। शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला सचिव हरगुलाल कश्यप का पुत्र अनुज कुमार, पंजाब नैशनल बैंक की शाखा जलीलपुर में पास बुक में एंट्री कराने गया था। हरगुलाल कश्यप का आरोप है कि उनका पुत्र अनुज कुमार बैंक में सुबह दस बजे पहुंच गया था, लेकिन बैंक में पौने ग्यारह बजे तक कोई भी पास बुक में एंट्री नहीं कर रहा था। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा से शिकायत किए जाने पर वो भड़क गए और उनके पुत्र के साथ अभद्र व्यवहार कर उसको बैंक से बाहर कर दिया। जब वो बैंक शाखा प्रबंधक से मिले तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार कर बैंक से बाहर निकाल दिया। किसान नेताओं हरगुलाल कश्यप, चेतन सिंह, खेम सिंह आदि ने बताया पुलिस चौकी जलीलपुर व एसडीएम चांदपुर से शिकायत की गई। यदि शाखा प्रबंधक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरी ओर शाखा प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाए है कि हरगुलाल कश्यप व उनके पुत्र ने बैंक में घुसकर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर उनके साथ मारपीट की। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया बैंक का यूपीएस खराब होने के कारण बैंक के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।