{"_id":"5a492c284f1c1b96698bc1cd","slug":"151514744872-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने कालागढ़ में निकाला फलैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कारणों से वन विभाग ने कालागढ़ में निकाला फलैग मार्च
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी
कालागढ़। नववर्ष पर सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर रखा है। वन विभाग के अधिकारी स्वयं गश्त पर हैं। रविवार को कालागढ़ में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ कालागढ़ रामनगर मार्ग पर पहुंचा। उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि कालागढ़, ढेला, झिरना रेंज के वनों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। उधर, कालागढ़ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर सुरक्षा के वास्ते गश्त की जा रही है। कालागढ़ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की सीमा से लगा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व की दक्षिणी सीमा संवेदनशील होने के कारण फ्लैग मार्च किया गया जो एक जनवरी को भी निकाला जाएगा। वनों में सभी प्रवेशद्वारों पर कड़ी नाकेबंदी की गई है। बिना अनुमति वनों में प्रवेश पर रोक है।