{"_id":"5a43e2594f1c1bcd6d8b67f4","slug":"151514398297-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशव्यापी आह्वान पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशव्यापी आह्वान पर दिया धरना, ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। प्रदेशव्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में धरना दिया।
उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के शाखा अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंत्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में संग्रह अमीनों ने 11 सूत्रीय मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता पर रोष व्यक्त किया। अशोक शर्मा ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संग्रह अमीन संघ ने प्रांतीय स्तर पर ग्रेड वेतन में वृद्घि, पदोन्नति की पूर्व व्यवस्था बहाल करने, पात्रों को द्वितीय प्रोन्नति वेतन प्रदान करने, वाहन भत्ता देने, पदनाम परिवर्तित करने, सामयिक सेवाओं को जोड़ने, प्रतिभूति की समाप्ति करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने तथा वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न बंद करने की मांगें शासन को सौंपी थीं, लेकिन शासन ने मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया। जिससे अमीनों को प्रदेश स्तर पर विरोध आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने शासन के प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों में रोहिताश सिंह, रविंद्र शर्मा, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह, विक्रांत सिंह, इलियास हुसैन आदि शामिल रहे।