{"_id":"5a1c4fdf4f1c1b79548c0171","slug":"151511804895-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
धामपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा के पास नहर की पुलिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान युवक के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। जिसे सीओ सुशील कुमार ने मौके पर जाकर समझा बुझाकर खत्म करा दिया है।
सीओ सुशील कुमार ने युवक के परिजनों के हवाले से बताया कि थाने के गांव बेरखा निवासी 21 वर्षीय दीपक जब बाइक से धामपुर से अपने घर वापस जा रहा था तो गांव सरकड़ा के पास नहर की पुलिया के निकट बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने मुरादाबाद मार्ग पर जमा लगा कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। जिसे सीओ ने समझा बुझाकर शांत करा दिया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और सीएचसी की मोर्चरी में लाकर रखवा दिया। घटना की पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
युवती को बरामद की मांग
धामपुर । कोतवाल राजेश चौहान ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी पुत्री को उन्हीं के समुदाय का युवक 22 नवंबर को घर से भगाकर ले गया है। सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया। जब पता नहीं लगा तो पुत्री को बरामद करने की मांग को लेकर पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई है। कोतवाल का कहना है कि रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।