फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   862 पोलिंग पार्टियां निकाय चुनाव कराएंगी संपन्न

862 पोलिंग पार्टियां निकाय चुनाव कराएंगी संपन्न

Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
862 पोलिंग पार्टियां निकाय चुनाव कराएंगी संपन्न
862 पोलिंग पार्टियां कराएंगी निकाय चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 12 नगर पालिकाओं, छह नगर पंचायतों का मतदान करने के लिए 957 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर भेजी जाएंगी। इनमें 862 नियमित पोलिंग पार्टी होंगी और 95 रिजर्व पार्टी होंगी। सबसे अधिक पोलिंग पार्टी नजीबाबाद नगर पालिका के मतदान के लिए भेजी जाएंगी और सबसे कम 21 पार्टी झालू, साहनपुर नगर पंचायत में होंगी।
जिले की 12 नगरपालिकाओं में 200 मतदान केंद्र, 719 मतदेय स्थल बनाएं गए हैं। नगर पालिकाओं में कुल पांच लाख 39 हजार 948 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। छह नगर पंचायतों में 45 मतदान केंद्र और 143 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। नगर पंचायतों में कुल एक लाख एक हजार 468 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान 22 नवंबर को होगा। 12 नगर पालिकाओं में 719 पोलिंग पार्टी और छह नगर पंचायतों में 143 पोलिंग पार्टी चुनाव कराने के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

बिजनौर, हल्दौर, झालू, मंडावर 18 पोलिंग पार्टी, नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद साहनपुर में 22 पोलिंग पार्टी, चांदपुर, नूरपुर में 13 पोलिंग पार्टी, धामपुर, स्योहारा, शेरकोट, अफजलगढ़, नहटौर, सहसपुर में 31 पोलिंग पार्टी, नगीना, बढ़ापुर में 11 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। इस प्रकार कुल 862 नियमित पोलिंग पार्टी 21 नवंबर को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर 22 नवंबर को मतदान संपन्न कराएंगी। जबकि रिजर्व पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में सबसे अधिक 93 पोलिंग पार्टी नजीबाबाद भेजी जाएगी। इसके बाद 89 पोलिंग पार्टी बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र में होंगी और सबसे कम पोलिंग पार्टी हल्दौर में तैनात रहेंगी। नगर पंचायत सहसपुर में सबसे अधिक, झालू, साहनुपर में है। डीडीओ संतोष कुमार के अनुसार चुनाव पोलिंग पार्टियों को भेजने संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। मतदान टोलियों की संयुक्त प्रशिक्षण संपन्न हो गया है।

रवानगी स्थल आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर
स्थान पोलिंग पार्टी रिजर्व पार्टी
बिजनौर 89 09
हल्दौर 26 03
झालू 21 03
मंडावर 23 03
रवानगी स्थल कासमिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद
नजीबाबाद 93 10
किरतपुर 57 06
जलालाबाद 23 03
साहनपुर 21 03
रवानगी स्थल गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज चांदपुर
चांदपुर 77 08
नूरपुर 43 05
रवानगी स्थल आरएसएम पीजी कॉलेज
धामपुर 58 06
स्योहारा 54 06
शेरकोट 63 07
अफजलगढ़ 28 03
नहटौर 54 06
सहसपुर 28 03
रवानगी स्थल हिंदू इंटर कॉलेज नगीना
नगीना 77 08
बढ़ापुर 27 03
नोट-सभी पोलिंग पार्टियों की जानकारी डीडीओ कार्यालय से प्राप्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed