फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अध्यक्ष 25, सदस्य के 299 दावेदार ले गए पर्चे

अध्यक्ष 25, सदस्य के 299 दावेदार ले गए पर्चे

Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष 25, सदस्य के 299 दावेदार ले गए पर्चे
अध्यक्ष 25, सदस्य के 299 दावेदार ले गए पर्चे
विज्ञापन

बिजनौर।
निकाय चुनाव के नामांकन पत्रों को ले जाने वाले और नामांकन कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। तीसरे दिन बिजनौर, हल्दौर नगरपालिका, मंडावर, झालू नगर पंचायत के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के 113 दावेदार नामांकन पत्र ले गए। नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामजदगी नहीं हुई। वार्ड सदस्य के लिए बिजनौर मंडावर, हल्दौर में नामजदगी हुई। अब तक तीन दिन में अध्यक्ष पद के लिए 54, वार्ड सदस्य के लिए 299 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं।
मंगलवार को नामजदगी के तीसरे दिन नामांकन पत्र ले जाने वाले दावेदारों की संख्या तेजी से बढ़ी। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार बिजनौर नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के चार ,वार्ड सदस्य के 30, हल्दौर नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के आठ, वार्ड सदस्य के 24, मंडावर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 13, वार्ड सदस्य के 24, दावेदार नामांकन पत्र ले गए। झालू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कोई दावेदार नामांकन पत्र नहीं ले गया, जबकि वार्ड सदस्य के 10 दावेदार नामांकन पत्र ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई नामजदगी नहीं हुई है। बिजनौर में वार्ड सदस्य के आठ, हल्दौर के तीन दावेदारों ने नामजदगी कराई है। मंडावर और झालू नगर पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं दाखिल हुआ। अब तक तीन दिन में अध्यक्ष पद के 54 और वार्ड सदस्य के 299 दावेदार नामांकन पत्र ले गए हैं। अब तक तीन दिन में बिजनौर और हल्दौर नगरपालिका में 14 दावेदार नामजदगी करा चुके हैं। मंडावर और झालू नगर पंचायत में कोई नामजदगी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे लगा जाम, बेहाल हुए यात्री
बिजनौर। स्थानीय निकाय के लिए दिल्ली पौड़ी हाईवे पर स्थित आरजेपी इंटर कॉलेज में नामजदगी हो रही है। नामजदगी के लिए दावेदारों के साथ उनके समर्थक काफी संख्या में साथ आ रहे हैं। इस दौरान भीड़ के कारण हाईवे पर वाहनों का जाम लग जाता है। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहता है। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम को खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed