फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो सर्राफा कारोबारियों के यहां खपाया 55 तोला सोना, मुंबई पुलिस ने मारा छापा

दो सर्राफा कारोबारियों के यहां खपाया 55 तोला सोना, मुंबई पुलिस ने मारा छापा

Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
दो सर्राफा कारोबारियों के यहां खपाया 55 तोला सोना, मुंबई पुलिस ने मारा छापा
दो सराफा कारोबारियों के यहां खपाया 55 तोला सोना, मुंबई पुलिस ने मारा छापा
विज्ञापन

अमरोहा। चोरी, लूट और डकैती में लूटा गया सोना अमरोहा के सर्राफा कारोबारियों को बेचा जाता था। निशानदेही को लाए आरोपी ने दो कारोबारियों के यहां 55 तोला सोना खपाया था। लूट का सोना खरीदने वाले कारोबारियों की धरपकड़ में मुंबई क्राइम ब्रांच ने छोटी दिवाली के दिन शहर में छापा मारा। कई घंटे तक दो व्यापारियों से मालुमात की। लेकिन, भारी संख्या में जमा हुए व्यापारियों ने मसले को निपटाना ही बेहतर समझा। पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने सराफा कारोबारी को छोड़ दिया और आरोपी लुटेरे को ले गई।
शहर के मोहल्ला बगला निवासी एक युवक मुंबई में रहता है। सुबह टहलने निकली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और अन्य आभूषण को लूटकर वारदात को अंजाम देता है। लूटा हुआ सोना आरोपी शहर के ही व्यापारियों को बेचता था। पुलिस और व्यापारी सूत्रों की मानें, तो अब तक वह 55 तोला सोना दोनों व्यापारियों को बेच चुका था। आरोपी पर लूट, डकैती और चोरी के तकरीबन 24 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। मुंबई में वारदात करने के दौरान लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में उगले राज जानने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच उसको लेकर छोटी दिवाली के दिन शहर पहुंची। दोनों व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कोतवाली ले गई। जैसे ही यह बात बाजार में फैली तो कुछ देर में ही भारी संख्या में व्यापारी कोतवाली में जमा हो गए। व्यापारियों का पक्ष जनाने के बाद मुंबई पुलिस बगैर कार्रवाई लौट गई।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच एक आरोपी को लेकर आई थी। आरोपी की निशानदेही पर दो व्यापारियों को कोतवाली बुलाया गया था। सामने आने पर आरोपी ने उसको पहचानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद वह चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके सिंह, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed