फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों पर आफत बनकर टूटी बारिश, धान की फसल जमीन पर गिरी

किसानों पर आफत बनकर टूटी बारिश, धान की फसल जमीन पर गिरी

Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों पर आफत बनकर टूटी बारिश, धान की फसल जमीन पर गिरी
रेहड़। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश किसानों पर आफत बनकर टूट पड़ी है। बारिश में धान फसल गिरने से किसानों के माथे पर बल लकीरें पड़ गई हैं। किसानों ने राजस्व विभाग से फसलों का उचित मुआवजा दिलाने के लिए सर्वे कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान जयवीर सिंह, सर्वेंद्र कुमार, चंद्रशेखर, कपिल कुमार, सुरेश सिंह, पुखराज सिंह आदि का कहना है कि किसानों की धान की फसल बिछ गई है। पूरे साल की मेहनत पर पलभर में पानी फिर गया। किसानों का कहना है कि उन्होंने अगेती धान की फसल की बुवाई की थी। फसल दाने पर खड़ी थी, लेकिन बारिश ने बर्बाद कर दिया। किसानों ने राजस्व विभाग गिरी फसलों का सर्वे कराकर सरकार से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि नुकसान का आकलन करने को टीम लगाई है। किसान अपने क्षेत्र के लेखपाल को नुकसान की समस्या से अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed