फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अस्पताल संचालकों ने दिया नोटिस का जबाब

अस्पताल संचालकों ने दिया नोटिस का जबाब

Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल संचालकों ने दिया नोटिस का जबाब
नहटौर। नोडल अधिकारी के नोटिस जारी करने के बाद दोनों अस्पताल संचालकों ने जवाब दाखिल कर दिया है। संचालकों ने अपने अस्पतालों में आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सक के कार्य करने की बात कही है। अब विभाग की टीम दोनों चिकित्सकों के कार्य करने की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर में कई अस्पतालों में डिलीवरी और पथरी आदि के ऑपरेशन करने का खेल चल रहा है। ऑपरेशन करने के दौरान कई बार मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। इसके बाद मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इसमें उनकी जान तक चली जाती है। दस दिन पूर्व एक महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा होने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की टीम ने 19 सितंबर को नगर में छापा मार अभियान चलाते हुए सिटी हॉस्पिटल और दक्ष अस्पताल को तीन दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया। उधर, अस्पतालों के बाहर टंगे फलेक्सी बोर्डों को हटा दिया गया है। इन पर अस्पतालों की सेवा के बारे में लिखा था। नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल के मुताबिक दोनों अस्पताल संचालकों की ओर से आयुुर्वेदिक व एलोपैथिक चिकित्सक के कार्य करने का जवाब दाखिल किया गया है। दोनों चिकित्सकों के बारे में जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed