{"_id":"5974f25f4f1c1b45768b45a4","slug":"151500836447-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में युवक की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में युवक की मौत
स्योहारा (बिजनौर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। दूसरी दुर्घटना में ट्रक पलटने से चालक-परिचालक घायल हो गए।
स्योहारा धामपुर मार्ग पर गांव झिल्ला के पास एक युवक पैदल जा रहा था। पीछे से आई तेज गति ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को चपेट में ले लिया इससे युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से ऐसा कोई सामान नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके।
उधर, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ग्राम झिल्ला के पास कागज की फैक्ट्री के लिए गत्ता लेकर नजीबाबाद की ओर जा रहा तेज गति ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलट गया। सूचना पर डायल 100 की टीम ने ट्रक चालक रवेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी मंडावली जिला संभल तथा परिचालक उमेश कुमार को ट्रक से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यहां से रवेंद्र को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। ट्रक के सड़क पर पलटने से पूरा दिन यातायात अवरुद्ध रहा।