{"_id":"596bb3604f1c1b174a8b470d","slug":"151500230496-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्त फिर से लाएंगे एक कांवड़ देश के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्त फिर से लाएंगे एक कांवड़ देश के नाम
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्त फिर से लाएंगे एक कांवड़ देश के नाम
बिजनौर। जिले के शिवभक्त एक बार फिर से एक कांवड़ देश के नाम लाएंगे। कांवड़ के पास देशभक्तों के चित्र भी लगे होंगे। धर्म जागरण समन्वय विभाग ने कांवड़ लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
सावन के महीने में जिले का वातावरण शिवमय बना हुआ है। जिले से होकर हजारों कांवड़िए रोज गुजर रहे हैं। अब जिले के श्रद्धालु भी अपने वाहनों से कांवड़ लाने लगे हैं। बीते साल की तरह इस बार भी धर्म जागरण समन्वय विभाग एक कांवड़ देश के नाम लाएगा। 19 जून को यह कांवड़ हल्दौर से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। बिजनौर, मंडावर, नांगल, भागूवाला होते हुए यह कांवड़ वाहनों के जरिये हरिद्वार पहुंचेगी। रात को ही ये कांवड़ बिजनौर के लिए प्रस्थान कर देगी। अगले दिन बिजनौर के रविदास बस्ती के झारखंडी मंदिर में जल चढ़ाया जाएगा।
धर्म जागरण समन्वय विभाग सहसंयोजक शिव ध्यान सिंह के अनुसार एक कांवड़ देश के नाम को लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।