फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 more found infected, 1033 report negative

15 और मिले संक्रमित, 1033 की रिपोर्ट नेगेटिव

Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 more found infected, 1033 report negative
15 और मिले संक्रमित, 1033 की रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन

बिजनौर। एक, तीन और पांच साल के अबोध बच्चों सहित 15 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 1033 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आईं। इन मरीजों में 62 और 70 साल के वृद्ध भी शामिल हैं। इनमें से दस की रेपिड एंटीजन किट से जांच की गई, जबकि पांच जांच रिपोर्ट नोएडा से प्राप्त हुईं।

जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 719 हो गई है। इनमें से 572 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं और नौ लोग जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में उपचाराधीन सक्रिय मामले 138 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार स्योहारा के मोहल्ला तकि सराय निवासी 32 साल का युवक, 34 वर्षीय महिला, तीन, पांच साल की बच्ची, एक साल का बच्चा, नजीबाबाद क्षेत्र के गांव भाडौल निवासी 34 साल का युवक, आदर्श नगर का 70 साल का वृद्ध, पीली कोठी लाल सराय नगीना निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, चांदपुर के मोहल्ला बाजार ढाली निवासी 13 साल की किशोरी, 16 वर्षीय किशोर, जलीलपुर ब्लॉक कके गांव दत्तियाना निवासी 29 साल का युवक, बिजनौर के मोहल्ला साकेत कॉलोनी निवासी 30 साल का युवक, मोहल्ला भरत विहार निवासी 38 वर्षीय युवक, 40 साल की महिला और अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव कल्लूवाला निवासी 24 साल का युवक शामिल है। इन मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी और कोविड हॉस्पिटल मुरादाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed