फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   146 new corona infected in the district

जिले में शनिवार को मिले 146 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
146 new corona infected in the district
जिले में मिले 146 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को 1596 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 146 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को अब तक के रिकॉर्ड अधिकतम 674 कोरोना के मामले मिले थे। अभी 2491 जांच रिपोर्ट लंबित है।
शनिवार को जनपद में कुल 1596 जांच रिपोर्ट आई, जिनमें से 1450 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 10307 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 7024 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 76 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 112 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 55 हजार 629 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक कुल 7024 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 76 ने दम तोड़ा है। अभी 2491 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed