{"_id":"5c759066bdec224dab601220","slug":"141551208550-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों पर हुए हमले से नगरवासी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों पर हुए हमले से नगरवासी गदगद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा नगर
बिजनौर। भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करने से कई संगठनों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। इसे पुलवामा हमले का बदला बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लोगों से किया वादा पूरा किया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने वायु सेना की कार्रवाई पर एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। नगर पालिका चौराहे व अनाज मंडी में भारतमाता की जय, वंदे मातरम, देश के अमर शहीदों की जय के जयकारों से नगर गूंज उठा।
भारतीय हिंदू स्वाभिमान मंच ने भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की कार्रवाई पर सराहना की। मंच के कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहों पर एकत्रित हुए तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर खूब नाचे। मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वायुसेना के जवानों ने पुलवामा हमले का बदला लिया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत शर्मा, विनीत राजपूत, विजय गौड़, प्रशांत भारद्वाज, राहुल राजपूत, पंडित विनोद गोस्वामी, श्याम कुमार, सचिन तोमर, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जताई।
दूसरी ओर, अनाज मंडी व सब्जी मंडी में व्यापारियों ने वायुसेना की कार्रवाई को देश हित में बताया। व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर इसे देश की जीत बताया। इस मौके पर सुशील जिंदल सुमित भाटिया, बॉबी, नीरज विश्नोई, निखिल अग्रवाल, भाजपा नेत्री हरजिंदर कौर, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, विहिप व बजरंग दल ने नगर पालिका पर एकत्रित होकर भारतमाता की जय के नारे लगाए एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी मानते हुए सेना का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विहिप के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए कायरता पूर्ण हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेताया था। इस अवसर पर रामपाल सिंह अनिल चौधरी शर्मा दीपक चौहान अभिनव अरविंद नेमपाल विपुल मनोज सुनील वर्मा शाहिद सारांश हितेश तुली संजीव वर्मा पीयूष मित्तल राहुल राजपूत संजीव चौधरी आशीष जितेंद्र चौधरी नरेंद्र मंगल सिंह एकांश अनुराग आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, हिंदू युवा सेना ने आतंकियों पर की गई कार्रवाई को सराहा है। राष्ट्रीय लेखाकार मुन्नू मल वर्मा व नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि आतंकी कैंप नष्ट होने से आतंकवाद पर नकेल कसी जाएगी। बैठक में राजू सिंह, विनय, प्रिंस, मुकेश, रामपाल, कमल , नीरज आदि मौजूद रहे।
आतंकियों से लिया बदला
स्योहारा। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब देने पर व्यापार मंडल ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष व प्रदेश संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार वर्मा ने पूरे बाजार में मिठाई बांटते कर लोगो का मुंह मीठा कराया। उन्होंने आगे कहा की आज पूरा देश सेना पर गर्व कर रहा है। आज के दिन हमारे लिए शौर्य दिवस जैसा है। शोभित वर्मा, मोहित वर्मा, आलोक वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, अक्षय वर्मा, अमित कुमार, विवेक कुमार, अरुण जैन, किशन लाल अरोड़ा आदि रहे।
सेना की कार्रवाई को सराहा
बरुकी। भारतीय सेना द्वार पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर की गई कार्रवाई की बरुकी में प्रशंसा की गई। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। बरुकी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अंकुर चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा जैश-ए मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग सेंटर ध्वस्त कर आतंकियों और उनके सरपरस्त पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कार्यक्रम में शिवकुमार कश्यप, रावेंद्र सिंह, आकाश गोयल, भरत सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर में गूंजे देशभक्ति के नारे
हल्दौर। पुलवामा में भारतीय सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर तमाम आतंकी कैंप ध्वस्त करने व आतंकवादी मार गिराने की सूचना मिलने पर मंगलवार भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों में खुशी का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाभ खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष दर्पण रावल, राजकुमार हनी, अनिल सिंह, नानक प्रजाति, रेशव रस्तोगी आदि रहे।
मोहल्ला खेड़ा में क्षत्रिय समाज की बैठक में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की सराहना की। क्षत्रिय समाज की बैठक महावीर सिंह के आवास पर हुई।
क्षत्रिय समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद चौहान ने कहा कि देश के बहादुर जवानों पर पूरा देश गौरवान्वित है। आज पूरा भारतवर्ष अपने सैनिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने बहादुर सैनिकों के हौसले व इस कार्रवाई की प्रशंसा की। इस अवसर पर डाक्टर चंचल सिंह, डाक्टर महिपाल, संजय सिंह, प्रमोद कुमार भोले, टीकम सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, जितेंद्र सिंह, रेशु चौहान और दिलावर सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुरेंद्रपाल सिंह ने किया। शहीद स्मारक के निकट भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए हमलों पर खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर ममता रस्तौगी, बिट्टू गोस्वामी, अनिता शर्मा, शाश्वत रस्तौगी, पवन चौहान और दिवाकर रस्तौगी आदि रहे। गांव पैजनियां, खासपुरा, अम्हेड़ा, नांगलजट, लाड़नपुर, नवादा तुल्ला, बिसाठ, वाजिदपुर, कूकड़ा इस्लामपचुर, तहारपुर मदद इमाम, करनपुर गावड़ी आदि गांवों में पटाखे छोड़कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सेना की इस बहादुरी की सराहना की।
मिठाई बांट मनाई खुशी
हीमपुरदीपा। हीमपुरदीपा गांव में मंगलवार को सर्वसमाज के लोगों व भाजपाइयों ने वायु सेना द्वारा पाकिस्तान मे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किये हमले से खुश होकर मिठाईयां बांटी। सभी लोगों ने मोदी सरकार के इस कार्य को सराहनीय कदम बताया। मौके पर समित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, तरुण गुप्ता, विनोद आर्य, सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे।