{"_id":"5c50a010bdec22739033168a","slug":"141548787728-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल चौदह दिन में भुगतान करें:कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल चौदह दिन में भुगतान करें:कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल चौदह दिन में भुगतान करें: कमिश्नर
बिजनौर। कमिश्नर यशवंत राव ने चीनी मिलों को किसानों के गन्ने का 14 दिन में नियमित रूप से भुगतान सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। बैठक में कमिश्नर का गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली रोकने पर जोर रहा है। बैठक में मौजूद बजाज ग्रुप के प्रतिनिधि ने किसानों को गन्ना मूल्य का हर माह 40 करोड़ भुगतान करने का भरोसा दिया है।
कमिश्नर यशवंत राव के मुरादाबाद स्थिति कैंप कार्यालय में मंडल के जिला गन्ना अधिकारी भाकियू के जिलाध्यक्ष की संयुक्त बैठक हुई है। बैठक में गौरव टिकैत ने यूनियन के शीर्ष नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। बैठक का मुख्य एजेंडा किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान था। डीसीओ यशपाल सिंह ने जिले के चीनी मिलों की गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति बताई। किसान नेताओं में बजाज ग्रुप व वेव समूह को लेकर गुस्सा था। आरोप लगाया कि दोनों समूह सोची समझी नीति के तहत किसानों को भुगतान में परेशान कर रहे हैं। गौरव टिकैत मिलों पर जमकर बरसे। डीसीओ यशपाल सिंह के मुताबिक कमिश्नर ने कहा कि किसान हित शासन के लिए पहले है। किसानों को उत्पीड़न सहन नहीं है। कमिश्नर के कड़े रुख के बाद बजाज समूह के प्रतिनिधि ने किसानों को हर माह 40 करोड़ गन्ना भुगतान करने का वादा किया है। प्रतिनिधि का कहना है कि यदि शुगर प्रमोशन पालिसी के अंतर्गत मिल का पैसा मंजूर हो जाता है तो 14 दिन में भुगतान शुरूकर दिया जाएगा। बिजनौर मिल ने 15 फरवरी व चांदपुर मिल ने दस फरवरी तक 14 दिन में भुगतान करने को कहा है। कमिश्नर ने गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि सेंटरों पर घटतौली नहीं होनी चाहिए। घटतौली मिलने पर सख्त कार्रवाई करें। भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह मौजूद रहे।