फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आपदाओं से बचने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

आपदाओं से बचने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आपदाओं से बचने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
आपदाओं से बचने के लिए दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

हल्दौर। जिला ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से आपदा और जोखिम के न्यूनीकरण पर आयोजित पंचायती राज प्रणाली के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय के सभाकक्ष में जिला ग्राम्य विकास संस्थान ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण पंचायती राज प्रणाली का सशक्तिकरण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। जनपद स्तरीय चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसडीएम सदर बृजेश कुमार जिला ग्राम्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में एसडीएम ने पंचायत सचिवों, ग्राम विकास अधिकारियों को आपदा प्रबंधन व ग्रामीणों को आपदाओं से निपटने व उनके बचाव के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए। डीटीओ ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, सूखा, चक्रवात, ओलावृष्टि, बादल फटना, आग, बर्फ का पिंघलना आदि होता है। जबकि मानव निर्मित आपदाओं में स्वार्थ के लिए किए गए पर्यावरण के साथ छेड़छाड़, वैज्ञानिक नियमों का दुरुपयोग करना आदि शामिल है। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल लोगों को गांव गांव जाकर ग्रामीणों को मानव निर्मित आपदाओं पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। शिविर का प्रशिक्षक गोपालराम, सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह, अमित नारायण, ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, विकास कुमार चौहान, अतुल भारती, कपिल कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed