फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डाकघर में मिलेगी कस्टम क्लियरेंस की सुविधा

डाकघर में मिलेगी कस्टम क्लियरेंस की सुविधा

Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में मिलेगी कस्टम क्लियरेंस की सुविधा
डाकघर में मिलेगी कस्टम क्लियरेंस की सुविधा
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधान डाकघर में कस्टम क्लियरेंस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए डाक विभाग की ओर से कस्टम विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अफसरों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बिजनौर में कस्टम क्लियरेंस के लिए पार्सल को दिल्ली नहीं भेजना पड़ेगा। दूसरे देशों में पार्सल भेजने के लिए क्लियरेंस को दिल्ली भेजना पड़ता है।

अब दूसरे देशों में पार्सल भेजने के लिए बिजनौर से पार्सल को कस्टम क्लियरेंस के लिए दिल्ली नहीं भेजना पड़ेगा। डाक विभाग ने जिले के उपभोक्ताओं को इस प्रक्रिया के दौरान होने वाली परेशानी से बचाने के लिए कस्टम विभाग दिल्ली को प्रस्ताव भेजा है। यहां के अधिकारियों की इंटरनेशनल कस्टम क्लियरेंस अफसरों से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिला मुख्यालय पर स्थित प्रधान डाकघर में कस्टम विभाग के अधिकारी सप्ताह में एक दिन आकर इंटरनेशनल पार्सल को यहीं से क्लियरेंस देंगे। अब तक जिले के लोगों को कई देशों में पार्सल भेजने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। डील फाइनल होने पर करीब 20 किलोग्राम तक के वजन का आसानी से विदेश भेजा जाएगा। डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि कस्टम विभाग के दिल्ली के अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जिले के लोगों को शीघ्र ही यह सुविधा मिलने लगेगी। जिलेभर में प्रतिदिन करीब 11 इंटरनेशनल पार्सल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed