फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित

भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित

Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक आयोजित
पदयात्रा की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं की बुधवार को नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए समर्पित रहने की सलाह दी। उन्होंने एक दिसंबर से 15 दिसंबर 2018 तक भाजपा की पदयात्रा अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

राजीव अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए जागरूक रहने तथा बूथ कमेटी स्तर तक भाजपा को मजबूत और संगठित रखने की सलाह दी। भाजपाईयों ने पंकज शर्मा के नगर अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। नगर अध्यक्ष ने पदयात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। अग्रवाल धर्मशाला में संजय सैनी के संचालन में आयोजित बैठक में विधानसभा संयोजक संदीप तायल, विधानसभा प्रभारी शोभित त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रणजीत चौधरी, पदयात्रा संयोजक विक्रांत चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, ठाकुर राज किशोर, विशाल माहेश्वरी, वरुण कौशिक, शिवम अग्रवाल, राजकुमार प्रजापति, कलवा शेख मंसूरी, शमीम सिद्दीकी, विवेक शर्मा, बलराज त्यागी, मोनिका यादव, तनु गोयल, मनीषा सैनी, रुस्तम यादव, पवन कुमार, अमित प्रधान, वीरेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, कमल सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed