{"_id":"5b5235dc4f1c1b19208b5e3d","slug":"141532114396-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहनपुर और जलालाबाद में चलाया गया पॉलिथीन चैकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहनपुर और जलालाबाद में चलाया गया पॉलिथीन चैकिंग अभियान
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने ली पॉलिथीन उन्मूलन की शपथ
नजीबाबाद। एमडीएस इंटर कॉलेज और नगर पंचायत साहनपुर में पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत साहनपुर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण करने वालों को तत्काल अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी।
पॉलिथीन पर पूूर्णत: प्रतिबंध के बाद एसडीएम डा.पंकज कुमार वर्मा के निर्देश में पॉलिथीन पर अंकुश के लिए जागरूकता अभियान चल रहे हैं। एमडीएस इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने प्रार्थना स्थल पर विद्यार्थियों को प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान और पर्यावरण प्रदूषण की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों को स्कूल, घर और समाज को पॉलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी पॉलिथीन रोकने का संकल्प लिया। स्कूल की ओर से पॉलिथीन उन्मूलन पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कई अन्य विद्यालयों में भी पॉलिथीन जागरूकता अभियान चलाया गया।
साहनपुर नगर पंचायत की ओर से ईओ सीमा रानी वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए पॉलिथीन विरोधी अभियान में कई कारोबारियों से पॉलिथीन जब्त की गई। ईओ ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों और प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए चेतावनी दी। अभियान में सादिक, मो.आरिफ शामिल थे। वहीं ईओ ने नगर पंचायत जलालाबाद की ईओ का कार्यभार संभालने के साथ पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रचलन पर अंकुश लगाने का लिए जागरूकता अभियान चलाया। कई कारोबारियों से पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गईं।