फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्नाटक की सरकार को बताया संविधान के खिलाफ

कर्नाटक की सरकार को बताया संविधान के खिलाफ

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक की सरकार को बताया संविधान के खिलाफ
बिजनौर। कांग्रेस की बैठक में कर्नाटक के राज्यपाल पर केंद्र सरकार के इशारे पर भाजपा की सरकार बनवाकर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले के संभ्रांत व्यक्तियों को पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने जिला बार के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल, इसलाही आजाद अंजुम कमेटी बिजनौर के उपाध्यक्ष इरशाद अहमद, पैगामे अमन कमेटी के जिलाध्यक्ष शहबाज अंसारी, चमार जाटव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रचार मंत्री लक्ष्मण सिंह, कामगार यूनियन के सचिव अमरान अल्वी, अखिल भारतीय युवा अंबेडकर संघ के महासचिव लाल सिंह आदि के साथ वार्ता की। बताया कि कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिलाध्यक्ष के अनुसार सभी प्रतिनिधियों ने इस लड़ाई में उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही है। इस दौरान जिला महासचिव नजाकत अल्वी, मीनू गोयल, मुनीश त्यागी, उमराव सिंह, शेर सिंह, गुलशन कुमार, सुधीर कुमार, कुलमणि त्यागी, ज्ञानवती तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed