{"_id":"5acd0e004f1c1b5f3e8b46e7","slug":"141523387904-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोडा बोतल में निकली मक्खी, नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोडा बोतल में निकली मक्खी, नमूना लिया
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोडा बोतल में निकली मक्खी
बिजनौर। अभिहीत अधिकारी वीके सिंह के मुताबिक बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि झालू रोड़ स्थित महाराजा टी स्टाल से खरीदी गई कंचे वाली सोडा बोतल में मरी हुई मक्खी निकली है और अन्य बोतलें इसी प्रकार की हैं। आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी करते हुए निर्माता कंपनी ने बोतल में सोडा वाटर भरकर सील बंद कर दिया है। इस पर विभागीय टीम स्टाल पर पहुंची और नमूने लिए। इससे आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। अभिहीत अधिकारी के अनुसार झालू रोड, बिजनौर स्टाल के स्वामी अजयपाल के यहां से नमूना भरा और अजयपाल की निशानदेही पर निर्माता कंपनी के स्वामी देवेंद्र कुमार के यहां से कंचे की बोतल का नमूना लिया। दोनों को नोटिस देकर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए हैं।