फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गड्ढो से भरे दिल्ली -पौडी हाइवे के योगश शर्मा जख्म भरने में जुटे

गड्ढो से भरे दिल्ली -पौडी हाइवे के योगश शर्मा जख्म भरने में जुटे

Wed, 21 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गड्ढो से  भरे दिल्ली -पौडी हाइवे के योगश शर्मा  जख्म भरने में जुटे
बिजनौर। सरकार की ओर से 47 करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए मंजूर होने के बाद भी सड़कों की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। दिल्ली-पौड़ी हाईवे गड्ढों से पटा पड़ा है। इस हाईवे से एक बार गुजरने वाला दूसरी बार मार्ग से निकलने की हिम्मत नहीं कर सकता। यह देख एवीआई के डायरेक्टर योगेश शर्मा ने सड़क को गड्ढा मुक्त कराने का बीड़ा उठाया है। वह पिछले तीन दिनों से अपनी टीम के साथ अपना पैसा लगाकर सड़कों के गड्ढे भरने में जुटे हैं। भरी धूप में योगेश शर्मा को सड़कों के खुद गड्ढे भरते देख हर कोई दंग है। योगेश शर्मा के मुताबिक बिजनौर से मीरापुर तक के गड्ढों से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-पौडी हाईवे की दशा लंबे समय से खराब है। इस सड़क में हर ओर गड्ढे ही नजर आते हैं। बिजनौर से मीरापुर तक तो सड़क की हालत बेहद खराब है। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सड़क के गड्ढा मुक्त होने की आस बंधी थी, पर सड़क को गड्ढा मुक्त नहीं कराया गया। आलम यह है कि इस मार्ग पर रेंग कर वाहन चल रहे हैं। गड्ढों की वजह से किसी भी वाहन में पंचर होने या खराबी आने पर जाम लग जाता है। जाम इतना लंबा लगता है कि जाम में फंसे लोग अपने को कोसते है कि वह इस मार्ग से क्यों आ गए। जो एक बार इस मार्ग से गुजर रहा है। सड़कों पर गड्ढों को देख दूसरी बार इस मार्ग पर आने की हिम्मत नहीं करता है। बिजनौर से मीरापुर की 25 किमी की दूरी है। यह दूरी तय करने के लिए वाहनों को घंटों लग जाते हैं। एक माह पूर्व बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर जर्जर दिल्ली-पौड़ी हाईवे को ठीक कराने के लिए 47 करोड़ मंजूर कराए थे। इसके बाद भी सड़क की दशा जस की तस है। सड़क पर रोज गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। अफसर इस ओर से पूरी तरह आंखें मूंदे बैठे हैं। सड़क की दशा को देख तीन दिन पहले एवीआई के डायरेक्टर योगेश शर्मा ने सड़क के गड्ढे भरवाने का बीड़ा उठाया है। वह अपनी टीम के साथ सड़क के गड्ढे भरवाने उतर गए। तीन दिन से बिजनौर से बैराज के बीच वह सड़क के अपने पैसे से गड्ढा भरवाने में जुटे हैं। सुबह से शाम तक गड्ढे भरवाने में लगे रहते हैं। सड़क से गुजरने वाले लोगे योगेश शर्मा की इस मुहिम को देखकर दंग हैं। लोग कह रहे हैं कि सरकारी अमला जब कुछ नहीं कर रहा तो कोई तो लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने आगे आया है। योगेश शर्मा के मुताबिक बिजनौर से मीरापुर तक के गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली जाने को दूसरा रास्ता पकड़ा
दिल्ली जाने वाले लोग दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर सड़क में गड्ढों को देख गजरौला से होकर दिल्ली जाने लगे हैं। लोगों का कहना है कि दिल्ली जाने में सफर भले ही लंबा हो जाता है पर सड़क में गड्ढे तो नहीं मिलते। गड्ढों के कारण उन्हें कई घंटे बिजनौर से मीरापुर तक पहुंचने में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग दे रहे योगेश शर्मा का साथ
एवीआई के डायरेक्टर योगेेश शर्मा के साथ सड़क के गड्ढे भरने में अश्विनी चित्रांश , ललित मोहन, राहुल यादव, मणिक शर्मा, रोहित कुमार, दुष्यंत कुमार भी शामिल हैं। योगेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ जिम्मेदार नागरिकों ,युवाओं व वॉलंटियर्स से सड़क के गड्ढों को भरने में सहयोग मांगा है। कहा कि हर कोई इस काम में उनके साथ हाथ बंटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed