{"_id":"5a58f5b34f1c1be6408b4753","slug":"141515779507-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजेपी में प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजेपी में प्रतियोगिता
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सफलता के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी
बिजनौर ।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के तत्वावधान में विज्ञान क्लब बिजनौर द्वारा देश के महान वैज्ञानिकों की याद में रैली निकाली गई व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
आरजेपी इंटर कॉलेज से आयोजित रैली को जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली अनेक रास्तों से होकर स्कूल में जाकर समाप्त हुई। स्कूल में पोस्टर, मॉडल व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह व तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कहा कि जीवन में सफलता के लिए विज्ञान विषय का विद्यार्थी होना नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना मायने रखता है। पोस्टर प्रतियोगिता में केपीएस की अतुफा, डीडीपीएस की श्रेया, आरकेएसएम राजा का ताजपुर की खुशी, मॉडल प्रदर्शनी में डीडीपीएस का रजत, सेंट मेरी बिजनौर का हर्षवर्धन, केपीएस की गौरी, भाषण प्रतियोगिता में आरजेपी का सूर्यप्रताप सिंह, केपीएस की वंशिका, आरकेएसएम राजा का ताजपुर की शैंकी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। संचालन गयूर आसिफ ने किया। प्रधानाचार्य डॉ.आरके त्यागी, डॉ.जेपी अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार, मयंक मलिक, तेजपाल सिंह, मनोज यादव, चंद्रहास सिंह, सत्यप्रकाश गंगवार आदि मौजूद रहे।