फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नीलकंठ महादेव पर नव वर्ष भजन संध्या आयोजित

नीलकंठ महादेव पर नव वर्ष भजन संध्या आयोजित

Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
नीलकंठ महादेव पर नव वर्ष भजन संध्या आयोजित
नजीबाबाद । नीलकंठ महादेव मंदिर पर नव वर्ष के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राम, कृष्ण और शिव भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

नीलकंठ महादेव मंदिर रमेशनगर में नव वर्ष के अवसर पर भक्ति संगीत कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने अपने इष्टदेवों का भजनों के माध्यम से स्मरण कर एक दूसरे को नव वर्ष की बंधाई दी। नीलकंठ महादेव मंदिर पर पंडित सुनील शर्मा के मंत्रोच्चारण और पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और आरती के साथ श्रद्धालुओं ने भजन गुनगुनाए । मेरे राम मिलन कैसे हो.., खड़ी हूं दर पे दर्शन को शरण शिवजी की आई हूं.., पगले मन हरि का नाम जपले... भजनों की धूम रही। कार्यक्रम में सुमन वर्मा, शालिनी, विभा माहेश्वरी, शशी, अरूण, कृष्णा, सुशील, शकुंतला, रजनी, मोना, प्राची, वंशिका शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed