{"_id":"5a4538ad4f1c1b96698bbaca","slug":"141514485933-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार को पकड़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार को पकड़वाने की मांग
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार को पकड़वाने की मांग
अफजलगढ़ । गांव तुरतपुर में कई दिनों से गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने खेतों में जाने से कतरा रहे है। प्रेमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सरजीत सिंह, नासिर खान, गुरजीत सिंह, पप्पी सिंह, गोल्डी सिंह, आकाश नारायण, गुरमीत सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह का कहना है कि गुलदार लगातार गांव और आसपास में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की। लेकिन वन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारिओं से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर, वन दरोगा श्यामलाल यादव का कहना है कि यदि गुलदार नजर आ रहा है तो वे सतर्कता बरतें।