फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सुभाष नगर गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव पर सजा विशेष दीवान

सुभाष नगर गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव पर सजा विशेष दीवान

Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर गुरुद्वारे में प्रकाशोत्सव पर सजा विशेष दीवान
नजीबाबाद । गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुभाषनगर में गुरु गोविंद सिंह साहिब का अवतार पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया गया। गुरुवाणी गायन के साथ श्रद्धालुओं ने गुरुओं की जीवंत देह श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह सुभाष नगर स्थित गुरुद्वार गुरु सिंह सभा में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी तेजपाल सिंह की देखरेख में सुखदेव सिंह ने सुखमनी साहिब का पाठ किया। इससे पहले ज्ञानी तेजपाल सिंह, बख्शीश सिंह, दिलबाग सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, ललित धवन ने दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह की बाणी कवियो बाच बेनती चौपई का पाठ किया। इस दौरान चरनजीत सिंह ने निशान साहिब पर चोला चढ़ाया। दोपहर गुरुद्वारा साहिब में सजे विशेष दीवान में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने देह शिवा वर मोहे इहै शुभ करमन ते कबहूं न टरूं..., तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो..., ठाकुर तुम शरणाई आया उतर गया मेरे मन का शंसा जब तेरा दर्शन पाया... शबद गायन किया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब पालकी और गुरुद्वारा दीवान को आकर्षक ढंग से सजाया। अनंद साहिब के पाठ उपरांत ज्ञानी तेजपाल सिंह ने सर्वजन के जीवन में सुख-शांति और समृद्धिं की अरदास की। आयोजन के समापन पर लंगर प्रसाद वरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed