फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रथम बार बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रूपए

प्रथम बार बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रूपए

Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रथम बार बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रूपए
बिजनौर। जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत विवाहिता को प्रथम बार बच्चे को जन्म देने पर पांच हजार रुपये मिलेंगे। यह पैसा तीन किश्तों में दिया जाएगा। इसके के लिए आवेदक को वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

यह योजना एक जनवरी 2017 के बाद बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं के लिए मान्य होगी। योजना में गर्भवती महिलाओं द्वारा अपना पंजीकरण कराने पर पहली किश्त एक हजार रुपये, गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त दो हजार रुपये और प्रसव के बाद नवजात शिशु का पंजीकरण, जन्म के उपरांत प्रथम टीकाकरण चक्र पूर्ण करने पर अंतिम किश्त दो हजार रुपये महिला के खाते में आएगी। गर्भवती महिलाओं को अपना फार्म भरकर क्षेत्रीय एएनएम या आशा को देना होगा। आशा फार्म को अपने निकटतम पीएचसी, सीएचसी पर ले जाकर वहां के कंप्यूटर ऑपरेटर से इसको ऑनलाइन कराएंगी। योजना के लिए जिले की कुछ गर्भवती महिलाओं ने अपना पंजीकरण भी करा लिया है। गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण के लिए आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक की पासबुक जरूरी है। अन्यथा की स्थिति में आवेदक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


अधिक से अधिक हो पंजीकरण : एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. रोहताश ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू हो गई है। जिले की गर्भवती महिलाओं ने पंजीकरण कराने शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन किश्तों में महिलाओं को पांच हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने सभी पीएचसी, सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्याद महिलाओं को पंजीकरण कराए जाए, ताकि वह लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed