फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चौड़ीकरण, नवीनीकरण में छोड़ दिया गया था

चौड़ीकरण, नवीनीकरण में छोड़ दिया गया था

Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
चौड़ीकरण, नवीनीकरण में छोड़ दिया गया था
नजीबाबाद । नजीबाबाद-रायपुर मार्ग के चौड़ीकरण और नवीनीकरण को लगभग एक साल बीत गया, मगर मार्ग के बीच करीब 800 मीटर क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण आज तक नहीं कराया गया। मार्ग से गुजरने वाले दर्जन भर से ज्यादा गांवों के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का एलान कर चुकी है, मगर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सुस्त पड़े हैं। बीते वित्तीय वर्ष में नजीबाबाद से रायपुर तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण का काम किया गया था, लेकिन बीच में करीब एक किलोमीटर मार्ग नहीं बनाया गया। मार्ग पर फैली रोड़ी और धूल से राहगीर परेशान हैं। दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना हैं कि हादसे के डर से जहां वे सहमे रहते हैं, वहीं दिन भर धूल उड़ने से वे परेशान रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों जिया अब्बास, सुंदर प्रजापति, इनामुल्ला खां, मुकेश कश्यप, मास्टर फहीम, नरेश, मो. साबिर, सरफराज आदि ने मार्ग निर्माण पूरा कराने की मांग की। उधर, मार्ग पर गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में न तो फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया गया है और न ही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की मरम्मत की गई है। सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रीय ग्रामीण खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed