फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रोडवेज स्टेशन में एक्सचेंज के सामने का नही खुलेगा रास्ता-एआरएम

रोडवेज स्टेशन में एक्सचेंज के सामने का नही खुलेगा रास्ता-एआरएम

Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज स्टेशन में एक्सचेंज के सामने का नही खुलेगा रास्ता-एआरएम
एक्सचेंज के सामने का नहीं खुलेगा रास्ता : एआरएम
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज स्टेशन में राहगीरों की सुरक्षा की दृष्टि से बंद कराए गए रास्ते को खुलवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निगम अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। इस रास्ते के खुले होने पर कई बार स्टेशन में घटनाएं भी हो चुकी है। एआरएम ने कहा कि रोडवेज स्टेशन में एक्सचेंज के सामने का नहीं खुलेगा।
रोडवेज स्टेशन में नया भवन बनने के साथ-साथ टेलीफोन एक्सचेंज के सामना का रास्ता बंद करा दिया गया है। रास्ता बंद कराने का कारण था कि कई बार राहगीर टैक्सी स्टेंड की ओर से रोडवेज स्टेशन में होकर एक्सचेंज की सड़क पर निकल जाते थे। हालांकि इसी दौरान बस बैक होते समय व अन्य कारणों से यात्री हादसे का शिकार हो चुके हैं। राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए निगम अधिकारियों ने एक्सचेंज के रास्ते को बंद करा दिया था। इसके कारण रास्ते के आसपास स्थित कुछ दुकानों का कार्य प्रभावित हो रहा था। इन्हीं दुकान स्वामियों के कहने पर भाजपा नेता निगम के कार्यों में हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने का दवाब बना रहे है। एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि किसी के भी दबाव में बंद रास्ते को खोला नहीं जाएगा। राहगीरों व यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रास्ता बंद कराया गया था।
विज्ञापन

जाम से भी मिली निजात
एआरएम वीके मौर्य ने बताया कि रास्ता बंद होने से जाम से भी निजात मिल गई है। जब रास्ता खुला हुआ था तब स्कूलों की छुट्टी होने पर चौराहे पर जाम लग जाता था, जो अब नही लग रहा है। जाम के कारण छात्र छात्राओं का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्कूल संचालकों ने शभी रास्ता बंद करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नही खड़ी होती टैक्सी
रास्ता खुला होने पर टेलीफोन एक्सचेंज की ओर से टैक्सी चालक वहीं टैक्सी खड़ी कर सवारियों भरते थे। इसके कारण राजस्व को हानि होती थी। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी रास्ते को बंद करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed