{"_id":"5a0b3aa34f1c1b74698bbb56","slug":"141510685347-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू की मासिक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू की मासिक पंचायत
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। भाकियू भानू ने उत्तम शुगर मिल प्रशासन पर कम गन्ना पर्ची जारी कर किसानों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। किसानों की ओर से नौ सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की पंचायत गांव कामराजपुर में हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने उत्तम शुगर मिल के किसानों को कम गन्ना पर्ची जारी करने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कम पर्ची जारी होने सेे किसानों को कोल्हू पर गन्ना बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भाकियू ने बिजली के बढ़े दाम वापस लेने, 500 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य देने, पूरी क्षमता पर चीनी मिल चलाने तथा सभी किसानों को कर्ज माफी सुविधा देने की मांग की। जिला महासचिव वीर सिंह के संचालन में हुई पंचायत में भाकियू भानू ने नौ सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को सौंपा। मासिक पंचायत में छत्रपाल सिंह, रामकुमार, मो. उस्मान, फुरकान, महेंद्र सिंह, नंदराम, शिवकुमार, डोरीलाल, शहाबुद्दीन, ओमकार आजाद, ओमप्रकाश, योगेंद्र सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।