फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तमंचे के बल पर घर में घुस कर विवाहिता से दुष्कर्म

तमंचे के बल पर घर में घुस कर विवाहिता से दुष्कर्म

Fri, 13 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर घर में घुस कर विवाहिता से दुष्कर्म
घर में घुस कर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रजबपुर।
थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को घर में अकेला पाकर तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। वारदात के वक्त पति घर से बाहर गया हुआ था। पति के आने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। दबिश जारी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ अक्तूबर की सुबह पति गांव से बाहर किसी काम से गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। उसी समय गांव के ही श्याम सिंह और अशोक घर में घुस आए। श्याम सिंह ने तमंचा निकाल लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकाते हुए दोनों लोग खींच कर कमरे में ले गए। जहां अशोक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर पुलिस में खबर करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों चले गए। पीड़िता का कहना है कि पति के बाहर होने की वजह से वह तत्काल पुलिस से शिकायत करने थाने नहीं पहुंच सकी। पति के आने पर उसने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर श्याम सिंह और अशोक के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed