फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान जसवंत के परिजनों से मिले जयंत चौधरी

किसान जसवंत के परिजनों से मिले जयंत चौधरी

Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
किसान जसवंत के परिजनों से मिले जयंत चौधरी
जसवंत न्याय दिलाने के लिए होगा आंदोलन : जयंत
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने गांव मलकपुर देहरी में किसान जसवंत सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का हर संभव भरोसा भी दिलाया। कहा कि जसवंत सिंह की मृत्यु पर अन्याय विरोधी समिति को पार्टी का समर्थन है।
डाक बंगले पर हुए विवाद में मलकपुर के नृपेंद्र राठी को प्रकरण में नामजद किया गया था। पुलिस ने उसके पिता जसवंत सिंह को पुलिस हिरासत में लिया था। बाद में जसवंत सिंह की मौत हो गई थी। अन्याय विरोधी संघर्ष समिति ने मामले में जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने जयंत चौधरी को जिले में आने पर रोक लगा दी थी। मंगलवार को जयंत चौधरी पार्टी पदाधिकारियों के साथ मलकपुर पहुंचे तथा मृतक किसान जसवंत सिंह के परिजनों से मिले। उन्होंने जसवंत सिंह की मां, पत्नी, पुत्र नृपेंद्र राठी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अन्याय विरोधी समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, एमपी सिंह से भी मामले की जानकारी ली। कहा कि वह किसान परिवार के साथ खड़े हैं। तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति जो भी निर्णय लेगी रालोद संघर्ष में साथ देगा। किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुशील रोहटा, मेरठ के जिलाध्यक्ष राहुल देव, रमा नागर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, गौरव मलिक, अनील गढ़ी मेरठ, जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, यादराम सिंह चंदेल, एमपी सिंह, राजीव भुइयार, चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि, नितिन चौधरी, ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, बुद्ध सिंह, संसार सिंह, विवेक देशवाल, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदी लगाना है तानाशाही कदम : जयंत
जयंत चौधरी ने कहा कि किसान जसवंत सिंह की मृत्यु होने पर वह उनके परिजनों से मिलने आ रहे थे। पर प्रशासन ने उनके आने पर पाबंदी लगा दी। उन्होंने कहा कि दुख में शरीक होने पर भी पाबंदी लगाना प्रशासन का तानाशाही कदम है। प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि रालोद प्रदेश में किसानों व गरीबों का उत्पीड़न बरदाश्त नहीं करेगा।


शादीपुर में हुआ जयंत का स्वागत
बरूकी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का शादीपुर बस स्टैंड पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जयंत चौधरी ग्राम मलकपुर देहरी जा रहे थे। मंगलवार को रालोद नेता अखिलेश कुमार और भाकियू भानु के ब्लाक अध्यक्ष पद्म सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने जयंत चौधरी को फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जयवीर सिंह, अंकित मौर्य, मदन सिंह, ओमकार सिंह, करतार सिंह, शुभम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed