{"_id":"5987640c4f1c1b8d448b4913","slug":"141502045196-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती। पंखे में करंट आने से कामराजपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
मजदूरपेशा परिवार के सूफी नसीम अहमद का 16 वर्षीय पुत्र शहबान रविवार को करंट की चपेट में आ गया। शहबान के परिजन पड़ोस में नींव भरवा रहे थे। वह अपनी तहेरी बहन नज्जो के साथ घर पर था। शहबान ने जैसे ही लोहे के पैडल फैन को हवा के लिए अपनी तरफ घुमाना चाहा, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से शहबान गिर गया। पंखा उसके ऊपर गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना तहेरी बहन पास में नींव भरवा रहे परिजनों को दी। करंट से गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।