{"_id":"598763244f1c1b99108b4767","slug":"141502044964-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबे बच्चे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबे बच्चे का शव मिला
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबे बच्चे का शव मिला
स्योहारा। गांव बजीरपुर मंडयो के धर्मवीर सिंह का 12 वर्षीय पुत्र ऋतिक शनिवार दोपहर गांव के बाहर सड़क के किनारे पैर फिसल जाने के कारण तालाब में गिर गया था। बालक की तलाश में गांव के सुखवीर सिंह, बेगराज, पद्म, सतपाल, कुंवर सैन, सोनू, महावीर, विपिन, जितेंद्र, भीम, विक्रम आदि गोताखोर तालाब में उतर गए। गोताखोरों ने शाम छह बजे तक तालाब में ऋतिक को तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार शाम चार बजे बालक का शव डूबने के स्थान से 20 मीटर दूर मिला। मौके पर हपहुंचे थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने बताया कि ऋतिक का शव तालाब से निकाल लिया गया है। शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। विधायक अशोक राणा ने गांव में जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।