{"_id":"5974f26c4f1c1b45768b45aa","slug":"141500836460-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास कॉलोनी, संपर्क मार्ग निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास कॉलोनी, संपर्क मार्ग निर्माण शुरू
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कॉलोनी और संपर्क मार्ग निर्माण शुरू
नजीबाबाद (बिजनौर)। आवास विकास कॉलोनी निर्माण के लिए कॉलोनी परिसर में मुख्य एवं संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर आवास विकास परिषद द्वारा इब्राहिमपुर राजू मौजे में आवास विकास कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। 12.30 हेक्टेयर भूमि में 11.909 हेक्टेयर भूमि किसानों की शामिल है। आवास विकास परिषद किसानों की लगभग 10 हेक्टेअर भूमि का मुआवजा देकर अपने कब्जे में ले लिया है। खसरा संख्या 9, 10, 47 और 48 के किसानों से मुआवजा और जमीन छोड़ने के मामले का लेकर परिषद से विवाद चल रहा है। आवास विकास परिषद ने कॉलोनी निर्माण के लिए मुख्य एवं संपर्क मार्गों के निर्माण का काम तत्काल प्रभाव से शुरू करा दिया है।
आवास विकास परिषद के एक्सईएन जेपी द्विवेदी, जेई योगेश कुमार के निर्देशन में कॉलोनी के संपर्क मार्ग बनाने के लिए भूमि समतलीकरण का काम शुरू हो चुका है। परिषद के जेई के अनुसार कॉलोनी में मुख्य एवं संपर्क मार्गों सहित लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे मार्ग बनाए जाने हैं। परिषद ने मार्ग समतलीकरण में क्षेत्र के कुछ भू स्वामियों द्वारा बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। आवास विकास कॉलोनी परिसर के एक विवाद खसरे पर शनिवार को आवास विकास कॉलोनी पर मार्ग समतलीकरण करने वाली जेसीबी से नींव का खुदान किया गया। परिषद के जेई ने एक किसान द्वारा क्षेत्र में दुकानें निर्माण के लिए नींव खुदवाने की जानकारी मिलने की बात कही। उधर, जिला प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आवास विकास कॉलोनी निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।