फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अतिक्रमण वाली संपतियों पर लाल रंग का क्रास निशान लगाएगी नगर पालिका

अतिक्रमण वाली संपतियों पर लाल रंग का क्रास निशान लगाएगी नगर पालिका

Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण वाली संपतियों पर लाल रंग का क्रास निशान लगाएगी नगर पालिका
लाल क्रॉस बताएगा आप अतिक्रमण तो नहीं कर रहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
नगर पालिका परिषद की जिस संपत्ति पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उसको अधिकारियों द्वारा लाल रंग का क्रास निशान लगाकर लगाया जाएगा। संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने से पहले पूरे शहर में जागरूकता फैलाई जाएगी। ईद के बाद एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स भारी पुलिस बल व तमाम संसाधनों के साथ अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई करेगी। बेहतर रहेगा कि लोग टास्क फोर्स के एक्शन लेने से पहले जमीनों को कब्जा मुक्त कर दें, वरना खैर नहीं होगी।
शासन के आदेश पर जनपद में सरकारी जमीनों से कब्जा हटवाने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित की है, जिसके पास नगर पालिका की दुकान को फर्जीवाड़ा कर बेचने, स्लाटर हाउस पर कब्जे की कोशिश, नाला व जमीन पर कब्जा करने सरीखे करीब सात मामले पहुंच चुके हैं। इनमें कार्रवाई करने से पूर्व टास्क फोर्स ने पालिका अधिकारियों को अतिक्रमण वाली अन्य संपत्तियों को भी चिह्नित करने को कहा है। तेजी के साथ पालिका अधिकारी व कर्मचारी जगहों की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जिस संपत्ति पर लोगों का कब्जा है, उसकी पालिका कर्मी जांच करेंगे। यदि अतिक्रमण है तो लाल रंग का निशान लगाएंगे। इसके बाद क्रास का चिह्न बनाएंगे, ताकि कोई भी कब्जे वाली जगह को पहचान सके। टास्क फोर्स के हरकत में आने से पूर्व पालिका द्वारा शहरवासियों को जागरूक करने की कार्रवाई होगी। चेताया जाएगा कि सभी लोग नाले व नालियों तथा अन्य संपत्तियों से कब्जा स्वयं हटा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण हटवाने में लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। ईद के बाद ही इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। पहले लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जाएंगे।
- मनोज कुमार रस्तोगी, ईओ नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed